राष्ट्रपति चुनाव : रामनाथ कोविंद के पक्ष में संख्याबल

Webdunia
बुधवार, 21 जून 2017 (00:24 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में संख्याबल और आंकड़े राजग के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के पक्ष में दिख रहे हैं और उनका राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है।
 
बीजद, अन्नाद्रमुक के एक धड़े, वाईएसआर कांग्रेस और टीआरएस की ओर से राजग उम्मीदवार को समर्थन दिए जाने की घोषणा के बाद से कोविंद के राष्ट्रपति बनने की संभावना प्रबल हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में सभी सांसद और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली एवं पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य शामिल होते हैं।
 
इसका कुल योग 10,98,903 वोट आता है। इसमें प्रत्‍येक सांसद के वोट का मूल्य 708 होता है। विधायकों के वोट का मूल्य उस राज्य की आबादी पर निर्भर करता है जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। किसी उम्मीदवार को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए 50 प्रतिशत मतों की जरूरत होती है जो 5,49,452 होती है।
 
शिवसेना के साथ राजग के मतों की संख्या 5,37,683 होती है। अगर शिवसेना राजग के उम्मीदवार के खिलाफ वोट देने का निर्णय करती है तो यह संख्या 5,11,790 होगी। बीजद, अन्नाद्रमुक के एक धड़े, वाईएसआर कांग्रेस और टीआरएस के भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने पर यह संख्या 8,83,578 हो जाती है जो 50 प्रतिशत से काफी अधिक है। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख