जयपुर-मुंबई पैसेंजर में ताबड़तोड़ फायरिंग,खूनी खेल में एक ASI और 3 यात्रियों की मौत (Live Update)

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (08:24 IST)
  • कॉन्स्टेबल और एएसआई के बीच हुई गर्मागर्म बहस
  • बहस के बाद कॉन्स्टेबल ने चला दी अंधाधुंध गोलियां 
  • फायरिंग में एएसआई समते डिब्बे में बैठे 4 यात्रियों की मौत
  • फायरिंग के बाद कॉन्स्टेबल ने भागने की कोशिश की 
Firing in train : गुजरात से मुंबई आ रही जयपुर- मुंबई पेंसेजर (12956) में गोलीबारी की खबर है। इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई। फायरिंग में एक ASI और 3 यात्रियों की मौत  हो गई।
<

STORY | Maharashtra: RPF jawan shoots dead 4 persons on board train

READ: https://t.co/pZM3F7RDew pic.twitter.com/fsgBWiRFW9

— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2023 >बता दें कि यह फायरिंग आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने की है। कांस्टेबल ने गोलीबारी क्यों की, इसे लेकर अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस फायरिंग को लेकर जांच कर रही है। जो यात्री फायरिंग के दौरन ट्रेन में मौजूद थे, उनसे भी पूछताछ हो रही है।


घटना महाराष्ट्र के पालघर की है। जहां जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना में 4 लोगों को गोली लगी है। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल है। मरने वाले में 4 लोगों में एक ASI और 3 यात्री शामिल हैं। घटना सुबह करीब 5 बजे की है।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी करने वाला जवान मानसिक तनाव से ग्रसित था। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई। हालांकि गोली चलाने वाले पुलिस जवान को मीरा रोड के नजदीक पकड़ लिया गया है। ऐसे में सवाल यह है अगर जवान मानसिक रोग से ग्रस्त था तो वो ड्यूटी पर कैसे था।

भागने की कोशिश की आरोनी ने : अधिकारी के मुताबिक, चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी। 
 
अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने मीरा रोड और दहीसर के बीच ट्रेन से भागने की कोशिश की, लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसका हथियार भी बरामद कर लिया। अधिकारी ने बताया कि बोरीवली रेलवे स्टेशन पर शवों को ट्रेन से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि आरपीएफ का आरोपी जवान अभी मीरा रोड रेलवे पुलिस की हिरासत में है।

क्या है पूरा मामला : पुलिस के मुताबिक तड़के करीब 5 बजे जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में पालघर स्‍टेशन के करीब बोगी नंबर-5 से फायरिंग की आवाजें आने लगी। सिपाही चेतन कुमार चौधरी की एएसआई टीका राम मीणा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया। गुस्‍से से आगबबूला हो चुके सिपाही ने अपनी सरकारी राइफल से अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। सिपाही और तीन अन्‍य लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के दौरान कुछ अन्‍य लोगों के घायल होने की भी खबर है। आरोपी कांस्‍टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Edited by navin rangiyal/Bhasha

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

अगला लेख