live : रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, भारत रत्न देने की मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (12:33 IST)
Ratan Tata Death news : टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। NCPA लॉन में बड़ी संख्‍या में लोग रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें आज शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।


01:06 PM, 10th Oct
-शरद पवार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।
-महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
-कुमार मंगलम बिड़ला ने भी NCPA में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। 

12:32 PM, 10th Oct
मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र कैबिनेट में पास हुआ प्रस्ताव। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग।

12:22 PM, 10th Oct
उद्योग मंडल फिक्की ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन परशोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा आदर्श बताया, जिन्होंने नैतिक पूंजीवाद के अपने दृष्टिकोण से उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा कि फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल व्यवसायी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है, जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया।
 
इसी तरह भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया, जिनका प्रभाव भारतीय उद्योग जगत से परे फैला है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि टाटा ने न केवल विविधतापूर्ण टाटा समूह को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया, बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी, मोटर वाहन, इस्पात तथा आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक परिदृश्य पर भारत की ब्रांड इक्विटी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

10:44 AM, 10th Oct
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की है।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज टाटा अपने पीछे एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं, भारत उन्हें बहुत याद करेगा।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि देश ने एक महान उद्योगपति और समाजसेवी को खो दिया है, जिन्होंने न केवल भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपनी निस्वार्थ सेवा और उदारता से समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'रतन टाटा की सादगी, दूरदर्शिता और सेवा भावना युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।'

10:14 AM, 10th Oct
-दिग्गज उद्योगपति रतन एन. टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए NCPA लॉन लाया गया।
-रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ 
 

09:16 AM, 10th Oct
-टाटा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।
<

#WATCH | Mumbai | Marine Drive road is closed beyond the Oberoi hotel as the Police have cordoned off the road leading to NCPA

The mortal remains of Ratan Tata will be kept at NCPA grounds for the public to pay their last respects before state funeral pic.twitter.com/OYU8vJwux8

— ANI (@ANI) October 10, 2024 >-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
-महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिवसीय शोक की घोषणा की।
-महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय झंडा 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा।

07:29 AM, 10th Oct
टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, 'हम - उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।'
 
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना मित्र और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है। उन्होंने कहा कि 1991 से रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया।

07:27 AM, 10th Oct
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा, सुंदर पिचई, हर्ष गोयनका ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।  

07:27 AM, 10th Oct
-पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया।
-उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर कोलाबा स्थित उनके आवास पर लाया गया। आज सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।  
-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सायबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर भी नहीं सुलझा पा रहे Digital Arrest के केस, क्‍यों चुनौती बना सायबर क्राइम

दिल्ली का CM हाउस शीशमहल सील, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला

Aadhaar Card का कहीं हो तो नहीं रहा गलत प्रयोग, ऐसे कर सकते हैं Lock

इसराइल ने गाजा पर किया हवाई हमला, दर्जनों लोगों की मौत, चेतावनी के बाद सैकड़ों ने छोड़ा घर

3 साल बाद Facebook से खुला राज, पति कर रहा था खोज, मृत पत्नी प्रेमी संग कर रही थी मौज

सभी देखें

नवीनतम

जब अचानक हजारों लोग गरबा करते हुए रूक गए, कुछ रोने लगे, फिर यूं दी सर रतन टाटा को श्रद्धांजलि

Ratan Tata love story: लॉस एंजेलिस में लड़की से हुआ प्‍यार, इस वजह से अधूरी रह गई रतन टाटा की लव स्‍टोरी

क्या है रतन टाटा के बॉम्बे हाउस का स्ट्रीट डॉग्स से कनेक्शन?

live : रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, भारत रत्न देने की मांग

FICCI ने शोक जताकर कहा, रतन टाटा ने उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया

अगला लेख