रवि सिन्हा बने रॉ प्रमुख, आखिर क्या है RAW का काम?

Webdunia
सोमवार, 19 जून 2023 (14:49 IST)
IPS Ravi Sinha News: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया।
 
छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
 
सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है।
 
आखिर क्या है RAW का काम? : रॉ भारत की अंतरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका सितम्बर 1968 में गठन किया गया था। रॉ से पहले विदेशी जानकारी एकत्रित करने का काम आईबी या अन्वेषण ब्यूरो द्वारा किया जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे रॉ कहा जाता है, लेकिन सरकारी दस्तावेजों और सही तरीके से इसको R&AW इस प्रकार से लिखा जाता है।

इस एजेंसी का ध्येय वाक्य 'धर्मों रक्षति रक्षितः' है। भारत की सुरक्षा के लिए यह एजेंसी पड़ोसी देशों के साथ ही देश के भीतर भी नजर रखती है। वर्तमान समय में यह भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी में है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख