RBI ने कम की 2000 के नोटों की छपाई, जानिए क्या है वजह...

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (08:58 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2,000 रुपए के करेंसी नोट की छपाई कम कर दी है। यह न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने कहा कि नोटों के सर्कुलेशन के आधार पर रिजर्व बैंक और सरकार की ओर से समय-समय पर करंसी प्रिंटिंग की मात्रा पर निर्णय लिया जाता है। जब 2000 रुपए के नोट जारी किए गए थे तब यह फैसला लिया गया था कि आगे जाकर इन्हें कम कर दिया जाएगा। इस नोट को पुनर्मुद्रीकरण की जरूरतों को पूरा करने के लिए जारी किया गया था।
 
मार्च 2017 के अंत में सर्कुलेशन में 2000 रुपए के 328.5 करोड़ नोट बाजार में थे। एक साल बाद इसकी संख्या 336.3 करोड़ हो गई। मार्च 2018 के अंत में सर्कुलेशन में मौजूद कुल 18,037 अरब रुपए में से 37.3 फीसदी हिस्सा 2000 रुपए के नोटों का था, जबकि मार्च 2017 में यह हिस्सेदारी 50.2 फीसदी थी।
 
नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। उस समय कुल करंसी में इनकी हिस्सेदारी 86 फीसदी थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Operation sindoor और पहलगाम पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही रुकी, मानसून सत्र के पहले दिन ही मचा बवाल

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख