RBI ने नहीं दिया त्योहारी तोहफा, अर्थव्यवस्था में तेजी की उम्मीद

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (11:10 IST)
मुंबई। कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था में हुई गिरावट और त्योहारी सीजन के मद्देनजर मांग बढ़ाने के लिए ब्याज दरों में कमी किए जाने की उम्मीद लगाए लोगों को शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने किया निराश। रेपो रेट और रिवर्स रेपो दर में नहीं किया कोई बदलाव।
 
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए उदार रुख को बनाए रखेगा। नरम रुख से कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यववस्था को गति देने के लिए जरूरत पड़ने पर नीतिगत दरों में कटौती की जा सकती है।
 
उन्होंने कहा कि नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिश्त पर बरकरार रखा जा रहा है। रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत पर बनी रहेगी।
 
दास ने कहा कि मैद्रिक नीति समिति ने नीतिगत दर को यथावत रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए उदार रुख बनाये रखने के पक्ष में मतदान किया।
 
शक्तिकांत दास ने कहा कि हाल में आए आर्थिक आंकड़ों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ग्लोबल इकोनॉमी में रिकवरी के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। मैन्युफैक्चरिग, रिटेल बिक्री में कई देशों में रिकवरी दिखी है। खपत, एक्सपोर्ट में भी कई देशों में सुधार दिखा है।
 
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्थआ में तेजी की उम्मीद बनी हुई है। हम बेहतर भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। सभी सेक्टर में हालात बेहतर हो रहे है। ग्रोथ की उम्मीद दिखने लगी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख