Publish Date: Fri, 23 Aug 2019 (16:52 IST)
Updated Date: Fri, 23 Aug 2019 (16:57 IST)
नई दिल्ली। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भारतीय अर्थव्यवस्था लेकर जो बयान दिया था, उसे मीडिया गलत ढंग से पेश कर रहा है। मीडिया से मेरी अपील है कि वह मंदी पर मेरे वक्तव्य को गलत ढंग से पेश नहीं करे।
उन्होंने साफ किया कि सरकार अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए साहसिक कदम उठा रही है। इस बीच, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी 2019-20 भारत की विकास दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि राजीव कुमार ने इससे पूर्व कहा था कि बाजार में 70 साल में सबसे बड़ा संकट आया है। कारों की बिक्री सबसे कम हुई है और टैक्सटाइल उद्योग पर भी मंदी का असर दिखाई दे रहा है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष यह बयान देकर चौंका दिया था कि किसी ने भी पिछले 70 साल में ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जब पूरी वित्तीय प्रणाली जोखिम में है।
उन्होंने यह भी कहा था कि आज कोई किसी पर भी भरोसा नहीं कर रहा है। पूरा वित्त जगत चरमरा गया है। प्राइवेट सेक्टर में कोई भी कर्ज देने को राजी नहीं है। उन्होंने सरकार को लीक से हटकर कुछ कदम उठाने की सलाह दी थी।
राजीव कुमार ने कहा था कि नोटबंदी, GST और दीवालिया कानून के बाद स्थिति काफी बदल गई है। पहले करीब 35 फीसदी नकदी उपलब्ध होती थी, जो अब काफी कम हो गई है। इस कारण अब हालात काफी जटिल बन रहे हैं।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें