कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुआ रिकॉर्ड 73.19 फीसदी मतदान, 13 मई को होगी मतगणना

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (01:18 IST)
Karnataka Assembly Elections : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने गुरुवार को अंतिम आंकड़े साझा करते हुआ इसे रिकॉर्ड मतदान बताया। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। मतगणना 13 मई को होगी।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने कहा, कर्नाटक ने अपने लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चिक्काबल्लापुरा जिले में सबसे अधिक 85.56 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद बेंगलुरु ग्रामीण में 85.08 प्रतिशत, रामनगर जिले में 85.04 प्रतिशत, मांड्या जिले में 84.45 प्रतिशत और तुमकुरु जिले में 83.58 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि राज्य में सबसे कम 52.33 प्रतिशत मतदान बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) दक्षिण सीमा (बेंगलुरु शहर के कुछ हिस्सों) में दर्ज किया गया।

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।

कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 13 मई को होगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Attack : मुख्‍य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ईरान में 3 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

अगला लेख