Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संसद में सरकार ने बताया, इसलिए नहीं हो पाईं सेना में भर्तियां...

हमें फॉलो करें संसद में सरकार ने बताया, इसलिए नहीं हो पाईं सेना में भर्तियां...
, सोमवार, 21 मार्च 2022 (20:05 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को संसद में कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में भारतीय थलसेना में भर्ती प्रक्रिया स्थगित हुई और इस पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी का प्रकोप कम हुआ है, लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। कोविड महामारी के चलते पिछले दो वर्षों में थलसेना में भर्ती रैलियों का आयोजन नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि ऐसी भर्ती रैलियों में बड़ी संख्या में उम्मीदवार जुटते हैं, इसलिए ऐसी भर्ती रैलियों को स्थगित कर दिया गया, ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान वायुसेना और नौसेना में ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया जारी रही और कर्मियों की भर्ती की गई है।
webdunia

रक्षा बलों में भर्ती के संबंध में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि कोविड महामारी के कारण थलसेना में भर्ती प्रक्रिया निलंबित कर दी गई। उन्होंने कहा कि 2018-19 और 2019-20 में भारतीय थलसेना में क्रमश: 53,431 और 80,572 भर्तियां की गईं।

सिंह ने बताया कि 2020-21 और 2021-22 में भारतीय नौसेना में क्रमश: 2,772 और 5,547 कर्मियों की भर्ती की गई। इसी प्रकार वायुसेना में 2020-21 और 2021-22 में क्रमश: 8,423 और 4,609 कर्मियों की भर्ती की गई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवंत मान ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग