दिल्ली की मुख्‍यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (13:31 IST)
Delhi Chief Minister Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा (Z category security) प्रदान की है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की 'येलो बुक' में उल्लिखित सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री गुप्ता को यह सुरक्षा दी गई है। येलो बुक में विशिष्ट व्यक्तियों और अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है।
 
मुख्यमंत्री को मिलती है जेड श्रेणी सुरक्षा : 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा के तहत गुप्ता की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), सुरक्षा दस्ते, निगरानी दल के अलावा और लगभग 8 सशस्त्र गार्ड शामिल होंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह सुरक्षा आमतौर पर शीर्ष स्तरीय राजनीतिक हस्तियों को दी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके कार्यकाल के दौरान 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। ALSO READ: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, 4 CM दावेदारों समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
 
पहली बार विधायक बनी हैं गुप्ता : दो बार चुनाव हार भी चुकी हैं शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हालांकि वे इसी सीट से 2015 और 2020 में विधानसभा चुनाव हार भी चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्री मौजूद थे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

महंगा पड़ा कबूतर को दाना डालना, मुंबई में दर्ज हुई FIR

LIVE: सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार, कैसे पता चला 2,000 KM जमीन पर चीन का कब्जा

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 60 बस्तियों में भरा पानी

वाराणसी में उफान पर गंगा नदी, छतों पर गंगा आरती, कहां हो रहे हैं अंतिम संस्कार

सुबह की सैर कर रही थीं कांग्रेस सांसद आर सुधा, झपटमारों ने छीन ली सोने की चेन

अगला लेख