Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5100 छात्रों के सपनों को लगेंगे रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के पंख

Advertiesment
हमें फॉलो करें Reliance Foundation Annual Scholarship Application
मुंबई , गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (17:15 IST)
  • रेगुलर प्रथम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र ही कर सकते हैं आवेदन
  • स्नातक को 2 लाख तक और स्नातकोत्तर को 6 लाख तक का अनुदान
  • शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर होगा चयन
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2025
Reliance Foundation News : रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की वार्षिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन एक बार फिर खुल गए हैं। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए रिलायंस फाउंडेशन 5100 छात्रों को स्कॉलरशिप यानी छात्रवृत्ति देगी। स्कॉलरशिप के लिए केवल प्रथम वर्ष के रेगुलर स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र आवेदन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भारत की इस सबसे बड़ी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर 2025 तय की गई है। बताते चलें कि 2022 में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियां देने की घोषणा की थी।

रिलायंस फाउंडेशन स्नातक स्तर पर 5,000 छात्रों और स्नातकोत्तर छात्रों को 100 स्कॉलरशिप देगा। स्नातकों को 2 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चुनाव उनकी शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर होगा।
ALSO READ: 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' लिस्ट में Reliance Industries का दबदबा कायम, भारत में शीर्ष स्थान पर बरकरार
दूसरी तरफ स्नातकोत्तर छात्रवृत्तियां इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, एनर्जी और जीवन विज्ञान के चुनिंदा क्षेत्रों में भारत के 100 सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगी। राष्ट्रीय विकास और वैश्विक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एडवांस स्टडीज़ और रिसर्च के लिए छात्रों को 6 लाख रुपए तक का अनुदान मिलेगा।

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य भविष्य के लीडर्स की एक ऐसी टोली खड़ी करना है, जो समाज, पर्यावरण और डिजिटल सोच रखने वाली हो और भारत के लिए कुछ बड़ा सोच सके। रिलायंस 29 वर्षों से भी अधिक समय से मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दे रहा है। रिलायंस अब तक विभिन्न माध्यमों से 28,000 से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान कर चुका है।
ALSO READ: मुकेश अंबानी ने लगातार 5वें साल भी नहीं ली कोई सैलरी , Reliance की वार्षिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
फाउंडेशन के मुताबिक, जिन छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई थी, उनमें से अधिकतर आज प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा नाम कमा रहे हैं और भारत की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। छात्रवृत्तियों के बारे में अधिक जानने और आवेदन करने के लिए scholarships.reliancefoundation.org पर क्लिक करें।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में 12 और राज्यसभा में पारित हुए 15 विधेयक, पढ़िए पूरी सूची...