रिलायंस फाउंडेशन ने किया एक हजार शिक्षकों को पुरस्कृत

Webdunia
शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (19:09 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सामाजिक कार्यों से जुड़ी रिलायंस फाउंडेशन ने सेंटर फॉर टीचर एक्रेडिटेशन (सेंटा) के टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलंपियाड (टीपीओ) 2018 में सफलता हासिल करने वाले एक हजार शिक्षकों को फाउंडेशन पुरस्कार से नवाजा है।

सेंटा टीपीओ 2018 के लिए चयनित शिक्षकों को यूनेस्को, यूनिसेफ, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और अन्य संस्थानों के उच्च अधिकारियों ने विभिन्न संगठनों के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया। इसके उपरांत सेंटा टीपीओ के पांचवें संस्करण का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया।

रिलायंस फाउंडेशन ने सेंटा की साझेदारी में फाउंडेशन के अगले शिक्षक पुरस्कार का ऐलान किया। सेंटा टीपीओ 2019 का आयोजन 14 दिसंबर 2019 से देश के 75 शहरों के अलावा दुबई तथा अबूधाबी में भी होगा।

ईशा अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन शिक्षक पुरस्कार के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य अनुकरणीय शिक्षकों के श्रमसाध्य कार्य और समर्पित प्रयासों का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन शिक्षकों को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहा है।

श्रीमती अंबानी ने कहा कि देश का भविष्य बनाने के लिए जरूरी कुशलताओं से नवयुवकों को सुसज्जित करने में शिक्षकों की बड़ी अनमोल भूमिका होती है। फाउंडेशन शिक्षकों को उनकी कुशलताएं उन्नत और सुदृढ़ करने में सहयोग के लिए समर्पित है, ताकि पूरे देश में शिक्षा की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हो सके।

सेंटा की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम्या वेंकटरमण ने कहा, टीपीओ का उद्देश्य उत्कृष्ट शिक्षकों के राष्ट्रीय सम्मान हेतु एक मंच तैयार करना है, यह अध्यापन को आकांक्षापूर्ण बनाने के संस्थान के व्यापक ध्येय में बुनियादी भूमिका निभाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

विवादित बयान मामले में राहुल गांधी को झटका, संभल की अदालत ने थमाया नोटिस

चीन ने दिया ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी उत्पादों पर लगाया अतिरिक्त शुल्क

अगला लेख