Share Bazar - Reliance Industries का शेयर नए उच्चतम स्तर पर, बाजार मूल्यांकन 93121.64 करोड़ रुपए बढ़ा

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (19:22 IST)
Reliance Industries shares rose 5 percent : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। 2 दिन में कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। दिन में कारोबार के दौरान यह उछलकर 2724.95 रुपए के अपने 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 93121.64 करोड़ रुपए चढ़ गया है।
 
बाजार पूंजीकरण (एमकैप) के हिसाब से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.58 प्रतिशत चढ़कर 2718.40 रुपए पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 2.83 प्रतिशत उछलकर 2724.95 रुपए के अपने 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
 
एनएसई पर यह 2.48 प्रतिशत चढ़कर 2716 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। शेयर में दो दिन में 5.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 93121.64 करोड़ रुपए जुड़ गए और यह 1839183.64 करोड़ रुपए हो गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

4092 विधायकों में से 45% पर हैं आपराधिक आरोप, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

तुलसी गबार्ड और राजनाथ सिंह ने कई मुद्दों पर की चर्चा, रक्षा संबंधों के विस्तार पर दिया जोर

Mauganj Violence : मप्र के मऊगंज हिंसा मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें

Maharashtra : औरंगजेब कब्र विवाद के बीच नागपुर में क्यों भड़की हिंसा, अफवाह के बाद पत्थरबाजी, आगजनी, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले, लाठीचार्ज

अगला लेख