रिलायंस 60,000 करोड़ रुपए में बनाएगी देश का पहला डिजिटल औद्योगिक क्षेत्र

Webdunia
रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (21:49 IST)
मुंबई। प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाराष्ट्र में देश का पहला एकीकृत डिजिटल क्षेत्र विकसित करेगी। कंपनी इस पर 60,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी जिसमें उसके वैश्विक सहयोगी भी शामिल होंगे।

यहां आयोजित ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान अंबानी ने कहा कि ‘रिलायंस अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ अगले 10 साल में महाराष्ट्र में 60,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। यह देश का पहला एकीकृत डिजिटल औद्योगिक क्षेत्र होगा।

हालांकि उन्होंने इस संबंध में ज्यादा जानकारी मसलन कि प्रस्तावित निवेश के स्थान या इसके पहले चरण के शुरू होने की तारीख इत्यादि की जानकारी नहीं दी। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अंबानी ने कहा कि इस परियोजना में निवेश के लिए रिलायंस को कई वैश्विक तकनीकी कंपनियों से प्रस्ताव मिला है।

अंबानी ने कहा कि कुछ ही हफ्तों में 20 से ज्यादा वैश्विक कंपनियों ने हमारे साथ निवेश के लिए सहमति जताई है। इनमें सिस्को, सीमेंस, एचपी, डेल, नोकिया और एनवीडिया इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चीन ने जो अपनी विनिर्माण क्रांति से प्राप्त किया है। भारत उसे ज्यादा जल्दी और तेजी से अपनी सेवा क्षेत्र आधारित चौथी औद्योगिक क्रांति से प्राप्त कर सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

Kerala : ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी : पुष्कर धामी

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए

अगला लेख