Dharma Sangrah

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस ने बढ़ाया मदद का हाथ

Webdunia
बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (18:35 IST)
  • अनंत अंबानी ने कहा, इस कठिन समय में हम पंजाब के साथ खड़े हैं
  • रिलायंस फ़ाउंडेशन, वनतारा, रिलायंस रिटेल और जियो सभी राहत कार्य में जुटे हैं
  • 10000 से ज़्यादा परिवारों तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा रही हैं
Reliance Industries Limited News : रिलायंस, पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वंयसेवी संगठनों के साथ पिछले कई दिनों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। खासतौर से अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज़्यादा प्रभावित गांवों में तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। कंपनी पोषण, शेल्टर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशुधन के स्तर पर 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम चला रही है।

जमीनी स्तर पर रिलायंस कई तरह से सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बाढ़ पीड़ितों में पोषण को बनाए रखने कि लिए 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए राशन किट दी जा रही हैं। जिन परिवारों के मुखिया महिलाएं या बुजुर्ग हैं ऐसे 1 हजार परिवारों को 5 हजार रुपए मूल्य के वाउचर दिए जा रहे हैं। सामुदायिक रसोई के लिए राशन और सुरक्षित पेयजल के लिए पोर्टेबल वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राउंडशीट, मच्छरदानी, रस्सियां और बिस्तर जैसी जरूरी राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पंजाब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है। हम राहत की दस सूत्रीय योजना पर काम कर रहे हैं और इस कठिन समय में हर कदम पंजाब के साथ हैं।

बाढ़ के वक्त व बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमीरियां न फैलें इसका भी ध्यान रिलायंस द्वारा रखा जा रहा है। जल स्रोतों को कीटाणुरहित करने के उपाय किए जा रहे हैं। हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता संबंधी आवश्यक वस्तुओं से युक्त एक स्वच्छता किट दी जा रही है। गांव में जिन पशुओं को तत्काल देखभाल की जरूरत है उन्हें त्वरित सहायता दी जा रही है। रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग मिलकर दवाएं और टीके लगाने के लिए पशुधन शिविर स्थापित कर रहे हैं। लगभग 5000 मवेशियों के लिए 3000 सिलेज बंडल वितरित किए जा रहे हैं।

वनतारा की 50 से अधिक सदस्यों वाली विशेषज्ञ टीम, आधुनिक बचाव उपकरणों और विशेषज्ञों के साथ, बचाए गए पशुओं के उपचार, मृत पशुओं के सम्मानजनक वैज्ञानिक दाह संस्कार सुनिश्चित करने और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में संभावित बीमारियों के प्रकोप को रोकने के प्रयासों में सहयोग कर रही है। रिलायंस की टीमें जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और स्थानीय पंचायतों के साथ मिलकर चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।
ALSO READ: 5100 छात्रों के सपनों को लगेंगे रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के पंख
जियो की पंजाब-टीम ने एनडीआरएफ टीमों के साथ समन्वय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क बहाल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। जियो की टीमें पूरे राज्य में 100 प्रतिशत कनेक्टिविटी सुनिशिचित करने में जी-जान से लगी हैं। रिलायंस रिटेल भी 21 आवश्यक वस्तुओं का सूखा राशन किट और स्वच्छता किट भेज रही है। कंपनी का कहना है कि संकट की इस घड़ी में हम पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

मेडिकल शिक्षक से आतंक की अंधेरी गली तक, लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन की कहानी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता शारदा ने लॉन्च किया जेजेएस 2025

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश को मिली नई पहचान

आगरा में यमुना पार के 55 हजार घरों को बड़ी राहत, मिलेगा शुद्ध पेयजल, योगी सरकार का बड़ा कदम

अगला लेख