मानहानि मामला : आतिशी और संजय सिंह को राहत, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की याचिका खारिज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (19:36 IST)
Criminal defamation case : दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले को खारिज कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने दीक्षित की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा, मुझे शिकायतकर्ता को बदनाम करने के लिए कोई आरोप नहीं दिखता। यह अदालत संज्ञान लेने से इनकार करती है।
 
न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की ओर से समन-पूर्व दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा था। मानहानि की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आप के दोनों नेता जानबूझकर दीक्षित की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ALSO READ: सत्येन्द्र जैन को लगा झटका, बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि मामला खारिज
शिकायतकर्ता के अनुसार, आतिशी और सिंह ने आरोप लगाया कि दीक्षित ने न केवल भाजपा से करोड़ों रुपए लिए, बल्कि कांग्रेस ने भी आप को हराने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के साथ मिलीभगत की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र को मिले 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, CM मोहन यादव बोले- खुलेंगे आर्थिक समृ‌द्धि और रोजगार के नए द्वार

PM Modi : 'मेक इन इंडिया हथियारों ने आतंक के आकाओं की नींद उड़ा दी', तमिलनाडु में बोले PM मोदी

अंग्रेजी नहीं आती तो पद कैसे संभालेंगे, हाईकोर्ट ने ADM से क्‍यों किया यह सवाल?

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित

अगला लेख