रिजर्व बैंक के विदेशी बैंकों को नए दिशा-निर्देश

Webdunia
शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (11:52 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक ने कहा है कि विदेशी बैंक अपनी भारतीय शाखा में अधिकतम 4 विदेशी कर्मचारियों की ही नियुक्ति कर सकते हैं, वहीं मुख्यालय के कामकाज के लिए वे अधिकतम 6 विदेशी कर्मचारी रख सकते हैं।

रिजर्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है कि उसे विदेशी बैंकों से भारतीय परिचालन में विदेशी कर्मचारियों की संख्या के मामले में लगाए गए प्रतिबंध को समाप्त करने संबंधी आग्रह मिल रहे हैं। इन बैंकों को इस वजह से परिचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन आग्रहों के मद्देनजर भारत सरकार के साथ विचार-विमर्श में स्थिति की समीक्षा की गई। यह फैसला किया गया कि एक विदेशी बैंक भारत में खुलने वाली प्रत्येक शाखा में 4 तक विदेशियों की नियुक्ति कर सकता है, वहीं मुख्यालय में वह 6 तक विदेशियों की नियुक्ति कर सकता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

महाकुंभ हादसा, भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी जान?

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ से लौट रहे लोगों को करनी पड़ी लंबी पदयात्रा, 30 KM पैदल चला दर्जनों श्रद्धालुओं का एक जत्था

महाकुंभ से लौट रहे 8 लोगों की गाजीपुर जिले में डंपर से कुचलकर मौत, 11 गंभीर घायल

अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज