RBI ने 3 बैंकों पर लगाया 2.49 करोड़ रुपए का जुर्माना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (00:18 IST)
RBI imposed fine on 3 banks : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामक मानदंडों के उल्लंघन के लिए धनलक्ष्मी बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक सहित 3 बैंकों पर कुल 2.49 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने धनलक्ष्मी बैंक पर 1.20 करोड़ रुपए, पंजाब एंड सिंध बैंक पर एक करोड़ रुपए और ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 29.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 
 
केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरबीआई ने कहा कि ऋण और अग्रिम- वैधानिक और अन्य प्रतिबंध, केवाईसी और जमा पर ब्याज दर से संबंधित मानदंडों के कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए धनलक्ष्मी बैंक पर 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
 
इसके अलावा, ऋण और अग्रिम- वैधानिक और अन्य प्रतिबंध पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों में ग्राहक सेवा पर जारी निर्देशों का पालन न करने के लिए ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 29.55 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख