Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संघ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित

हमें फॉलो करें संघ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित
, शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (01:55 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। 4 अक्टूबर को आयोजित हुई परीक्षा के नतीजे आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- एक (डीएएफ-एक) भरना होगा। यह आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर 28 अक्टूबर से 11 नवंबर शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगा।

वेबसाइट पर ही अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। वक्तव्य के अनुसार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020, आठ जनवरी 2021 से आयोजित होगी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली विश्वविद्यालय में भरी 82 फीसदी से अधिक सीटें, आज आ सकती है तीसरी कट ऑफ सूची