Kolkata Doctor Rape and Murder: आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा CISF के हवाले, छात्रावासों की भी होगी सुरक्षा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 अगस्त 2024 (18:26 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को कोलकाता स्थित आरजी कर (RG kar) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा संभालने को कहा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय बल को यह निर्देश उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के आदेश पर दिया है।
 
उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सीआईएसएफ की एक टीम ने बुधवार सुबह उस अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां इस महीने की शुरुआत में 31 वर्षीय एक चिकित्सक की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक यह बल संस्थान के छात्रावासों की भी सुरक्षा करेगा और अर्द्धसैनिक बल की एक सशस्त्र टीम जल्द ही तैनात की जाएगी।

ALSO READ: मुश्किल में आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल, CBI कर सकती है पॉलीग्राफ टेस्ट
 
महिला चिकित्सक का शव 9 अगस्त की सुबह अस्पताल के सभागार मिला था। अस्पताल परिसर में अक्सर आने-जाने वाले एक व्यक्ति को इस मामले में 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद से पूरे देश में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं और सैकड़ों चिकित्सक विभिन्न संगठनों के बैनर तले हड़ताल पर हैं और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ: Kolkata rape case: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य से CBI की चौथे दिन पूछताछ
 
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा तथा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय प्रोटोकॉल विकसित करने के वास्ते 10 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यबल (एनटीएफ) गठित किया था।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

बहराइच में भेड़िए ने 2 और लड़कियों पर किया हमला, अब तक 30 से ज्‍यादा लोग हुए घायल

Tuberculosis: क्‍यों नहीं हो रहा टीबी की दवाओं का असर, क्‍या है वजह?

शिमला में अवैध मस्जिद के निर्माण पर बवाल, हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उच्च शिक्षा मंत्री का दावा, हमारे भारतीय पुरखों ने की थी अमेरिका की खोज

Live : शिमला में मस्जिद विवाद पर बड़ा बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अगला लेख