सावधान! दाने-दाने को हो जाएंगे मोहताज, चावल की फसल पर बड़ा संकट...

Webdunia
सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (13:07 IST)
एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। ह्यूलेट फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर मैट बेकर ने बताया कि 2030 में भारतीय उपमहाद्वीप का तापमान अत्यधिक बढ़ने से देश में लोग चावल के दाने के लिए मोहताज हो सकते हैं। आने वाले समय में मौसम का तापमान बढ़ने से देश में चावल को उगाना काफी मुश्किल हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत और दक्षिण एशिया के अधिकांश देशों की बड़ी आबादी चावल पर निर्भर है और इसी कारण न सिर्फ भारत बल्कि आधी दुनिया के सामने खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो सकता है।
 
ह्यूलेट फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर मैट बेकर ने बताया कि 2030 में भारतीय उपमहाद्वीप का तापमान काफी बढ़ जाएगा। इस कारण से इन इलाकों में चावल को उगाना काफी मुश्किल है। उन्होंने आगे बताया कि हालांकि भारत ने इससे निपटने के लिए भारत ने अरब डालरों में निवेश करने का फैसला किया है। इसके तहत भारत वातावरण में एयरोसोल्स डालेगा जिससे पृथ्वी के तापमान को नीचे लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें सौर विकिरण प्रबंधन पर काम करने की जरूरत है जिससे तापमान में कमी लाई जा सके।
 
भारत में चावल विश्व की दूसरी सर्वाधिक क्षेत्रफल पर उगाई जाने वाली फसल है। विश्व में लगभग 15 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर 45 करोड़ टन चावल का उत्पादन होता है। भारत में विश्व के कुल उत्पादन का बीस फीसदी चावल पैदा किया जाता है। भारत में 4.2 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर 9.2 करोड़ मीट्रिक टन चावल का उत्पादन किया जाता है। 
 
चावल भारत की सर्वाधिक मात्रा में उत्पादित की जाने वाली फसल है। यहां लगभग 34 फीसदी भू-भाग पर मोटे अनाज की खेती की जाती है। भारत में चावल उत्पादक राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा, असम तथा पंजाब है। यह दक्षिणी और पूर्वी भारत के राज्‍यों का मुख्‍य भोजन है।

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

जल संरक्षण का जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान

DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के CM, विधायक के दावे ने बढ़ाई सिद्धारमैया की परेशानी

Jagannath Rath Yatra Stampede : जगन्नाथ रथयात्रा भगदड़ मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

उत्तरकाशी में बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत, 7 लापता, चारधाम यात्रा स्थगित

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, CM पुष्कर सिंह धामी ने ली मीटिंग, जनता से की अपील

अगला लेख