सड़क मंत्रालय मौद्रीकरण के जरिए जुटाएगा 35000 करोड़ रुपए

Webdunia
रविवार, 23 अप्रैल 2023 (14:21 IST)
नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अपनी परिसंपत्तियों को बाजार में चढ़ाकर (मौद्रीकरण के जरिए) 35000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। पिछले वित्त वर्ष के लिए यह लक्ष्य 32855 करोड़ रुपए था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

फिलहाल मंत्रालय तीन तरीकों से अपनी संपत्तियों का मौद्रीकरण करता है। इनमें एक टोल-परिचालन-स्थानांतरण (टीओटी) मॉडल है। इसके अलावा मंत्रालय अवसंरचना निवेश न्यास (इनविट) और परियोजना आधारित वित्त पोषण के जरिए अपनी संपत्तियों से धन जुटाता है। इसके पीछे मकसद यह होता है कि सभी श्रेणी के निवेशक राजमार्ग और संबद्ध परिसंपत्तियों में निवेश कर सकें।

इनविट म्यूचुअल फंड की तर्ज पर एक ऐसा माध्यम है जिसे निवेशकों से धन जुटाने और संपत्ति में निवेश के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें समय के साथ नकदी प्रवाह मिलता है। इसका अधिक ब्योरा देते हुए अधिकारी ने कहा 2023-24 में 15000 करोड़ रुपए द्रुत गति के गलियारों के परियोजना आधारित वित्तपोषण से जुटाए जाएंगे। वहीं 10000 करोड़ रुपए इनविट से जुटाने की योजना है।

उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय की 2023-24 में टीओटी के माध्यम से 10000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। अधिकारी के अनुसार, पिछले चार वर्षों में 28 फरवरी, 2023 तक मंत्रालय अपनी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण से 67997 करोड़ रुपए जुटा चुका है।

उन्होंने कहा कि टीओटी के माध्यम से अब तक 1614 किलोमीटर के मौद्रीकरण से 26366 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। इसमें से 3144 करोड़ रुपए वित्त वर्ष 2022-23 में फरवरी, 2023 तक जुटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चरण एक और दो में 635 किलोमीटर के साथ इनविट के जरिए अब तक 10200 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं।

इसमें से 2850 करोड़ रुपए वित्त वर्ष 2022-23 में 28 फरवरी, 2023 तक जुटाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के परियोजना आधारित वित्त पोषण से अब तक 31,321 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। इसमें से पिछले वित्त वर्ष में फरवरी तक 7584 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

LIVE: यूपी की शिक्षा मंत्री की बाल-बाल बची जान, काफिले की गाड़ी से टकराई कार

आतिशी का दिल्ली में पुराने वाहन हटाने के मामले में भाजपा को समर्थन का आश्वासन

Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

अगला लेख