Hanuman Chalisa

रॉबर्ट वाड्रा बीमार, नहीं पहुंच सके ED के दफ्तर

Webdunia
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (15:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा मंगलवार को अपनी खराब सेहत के कारण प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धनशोधन के एक मामले में अपनी निर्धारित पेशी पर नहीं पहुंच सके।
 
अधिकारियों ने बताया कि वाड्रा के वकीलों ने मामले के जांच अधिकारी को सूचित किया कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह (वाड्रा) विदेशों में जमीन खरीदने के लिए धन शोधन के आरोप की जांच के संबंध में हाजिर होने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और पेशे से व्यापारी वाड्रा संभवतया बुधवार को या किसी दूसरी तारीख को हाजिर हो सकते हैं।
 
निदेशालय ने इस महीने वाड्रा से तीन दिनों में कुल 23 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है। दिल्ली की एक अदालत ने उनसे कहा है कि वह जांच एजेंसी की पूछताछ में सहयोग करें। वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने 19 लाख ब्रिटिश पाउंड मूल्य की संपत्ति लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वॉयर इलाके में धनशोधन के जरिए खरीदी है।
 
जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि उसे ऐसी सूचना मिली है कि लंदन में वाड्रा की अनेक नई संपत्तियां हैं। इनमें दो घर भी हैं, जिनमें एक का मूल्य 50 लाख और दूसरे का 40 लाख ब्रिटिश पाउंड है। इसके अलावा उनके छह अन्य घर और अन्य संपत्तियां हैं। वाड्रा ने विदेशों में अवैध ढंग से संपत्तियां हासिल करने के आरोपों से इंकार करते हुए इसे उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया है।
 
सूत्रों ने बताया कि बीते तीन अवसरों पर वाड्रा के बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए हैं। निदेशालय वाड्रा से धनशोधन के ऐसे ही एक अन्य मामले में दो बार जयपुर में पूछताछ कर चुका है। यह मामला बीकानेर में जमीन घोटाले से संबंधित है। (भाषा) 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

योगी सरकार ने फिर पेश की महिला सशक्तीकरण की मिसाल

पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र देंगे मुख्यमंत्री योगी

राजीव कृष्ण संभालेंगे उत्तर प्रदेश पुलिस की कमान, डीजीपी के रूप में स्थाई नियुक्ति का आदेश जारी

अगला लेख