भारत में सबकी सुरक्षा दांव पर, रॉबर्ट वाड्रा ने साधा सरकार पर निशाना

Webdunia
मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (13:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में कथित तौर पर सेंध लगने से जुड़ी खबर की पृष्ठभूमि में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को दावा किया कि मौजूदा समय में पूरे देश की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।
 
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह मामला सिर्फ प्रियंका, मेरी बेटी या बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा का नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने का है। पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है।
 
वाड्रा ने यह भी कहा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़/दुष्कर्म हो रहा है, हम किस तरह का समाज बना रहे हैं? हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।
 
उन्होंने सवाल किया कि अगर हम अपने देश और घर में सुरक्षित नहीं हैं, सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं तो हम कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं?
 
गौरतलब है कि सोमवार को सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह कुछ लोग अनुमति लिए बिना एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए। ये लोग प्रियंका के साथ सेल्फी लेने को कह रहे थे। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है।
 
ALSO READ: CAG की रिपोर्ट पर बोलीं प्रियंका गांधी, भारतीय रेल को भी बेच देगी BJP सरकार
 
इस विषय पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी का कहना है कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका की सुरक्षा में कथित सेंध के बारे में जानकारी नहीं है और वह इस बारे में पता करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार को मिली एसपीजी सुरक्षा हटा ली। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है जिसमें सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा संभालते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव को लेकर क्या बोले कानून मंत्री मेघवाल

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

अगला लेख