राबर्ट वाड्रा और संजय भंडारी के संबंधों पर भाजपा ने कांग्रेस से मांगा जवाब

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (19:14 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और हथियार कारोबारी संजय भंडारी में साठगांठ का आरोप लगाया और कांग्रेस नेतृत्व से जवाब की मांग की।
  
भाजपा की वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि संजय भंडारी फरार घोषित है और वाड्रा के उसके साथ संबंध हैं। कांग्रेस नेतृत्व इस मामले में चुप्पी नहीं साथ सकता। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुप क्यों हैं? रक्षामंत्री ने कहा कि श्रीमती गांधी ने स्वीकार किया है कि इस मामले में वाड्रा निजी हैसियत से शामिल हैं। 
 
भाजपा नेता ने कहा कि वाड्रा इस मामले में निजी हैसियत से शामिल हो सकते हैं, लेकिन वह कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद भी हैं। उन्होंने कहा कि वाड्रा और संजय भंडारी के बीच ये सभी लेन-देन और टेलीफोन पर बातचीत वर्ष 2010 के आसपास की है और यह समय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का है। उन्होंने कहा कि संजय भंडारी के बैंक खाते में साढ़े सात लाख स्विस फ्रैंक जमा कराए गए थे और भाजपा केवल इसका संबंध पूछ रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख