RSS ने नसीहत के साथ भाजपा को दिया चुनाव जीतने का मंत्र

Webdunia
बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (13:04 IST)
नई दिल्ली। देश के तीन हिन्दीभाषी राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के कारणों पर मंथन कर रही भाजपा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सुझाव दिया है कि वह विकास और हिंदुत्व के मुद्दे को एक समान अहमियत दे।
  
संघ के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ ने हालिया विधानसभा चुनावों के परिणाम पर अपने संपादकीय में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी विकास संबंधी नीतियां निश्चित ही भाजपा के लिए वोट हासिल करने का जरिया रही हैं, लेकिन मतदाताओं को बांधे रखने के लिए हिंदुत्व को भी समान महत्व देना होगा।
 
संपादकीय में कहा गया है कि हिंदुत्व की विचारधारा तब अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, जब कांग्रेस हिन्दुत्व के रास्ते पर चलकर अपनी धर्मनिरपेक्ष और 'अल्पसंख्यक समर्थक' छवि को खत्म करने की कोशिश कर रही है। आर्गेनाइजर के मुताबिक भाजपा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती इस बात की है कि मोदी के नेतृत्व में विकास और हिंदुत्व को एक-दूसरे के पूरक के तौर पर कैसे प्रस्तुत करे।
  
इसमें कहा गया है कि चुनावों के दौरान ‘इनमें से कोई नहीं’ विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की बढ़ती संख्या भारत जैसे लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। इन दिनों उम्मीदवार का प्रदर्शन और चुनावी परिणाम का कोई संबंध नजर नहीं आता बल्कि झूठे वादे, विभाजनकारी राजनीति और लुभावने तोहफे करने वालों को प्राथमिकता मिल रही है। यह अच्छा संकेत नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख