rashifal-2026

RSS दे केजरीवाल के 5 सवालों का जवाब, आप नेता संजय सिंह ने साधा संघ और भाजपा पर निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (13:30 IST)
RSS should answer Kejriwals 5 questions: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने सोमवार को कहा कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पूछे गए सवालों पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में ‘खामोशी’ है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से जवाब देने की मांग की।
<

अरविंद केजरीवाल द्वारा पूछे गए 5 प्रश्नों का कब जवाब देंगे मोहन भागवत जी? | Important Press Conference | LIVE https://t.co/mhO0eVruup

— AAP (@AamAadmiParty) September 23, 2024 >
आरएसएस से 5 सवाल : सिंह ने कहा कि पूरा देश केजरीवाल द्वारा पूछे गए पांच ज्वलंत सवालों पर भाजपा और आरएसएस से जवाब चाहता है। जंतर-मंतर पर रविवार को ‘जनता की अदालत’ रैली में केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख के समक्ष प्रश्न रखे और पूछा कि क्या वह केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके विपक्षी दलों और उनकी सरकारों को निशाना बनाए जाने तथा भाजपा जिन नेताओं को ‘भ्रष्ट’ कहती है और फिर उनको ही पार्टी में शामिल कर लेने की भाजपा की राजनीति से सहमत हैं। ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने सरकारी आवास छोड़ने का किया ऐलान, बोले- बेईमानी के दाग के साथ नहीं रह सकता, भाजपा ने झूठे मामले में फंसाया
 
क्या सेवानिवृत्ति का‍ नियम मोदी पर भी लागू होता है : केजरीवाल ने भागवत से यह भी पूछा कि 75 वर्ष की आयु में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे भाजपा नेताओं पर लागू होने वाला सेवानिवृत्ति का नियम क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी लागू होता है? ALSO READ: दिल्ली CM आतिशी ने संभाला कार्यभार, केजरीवाल की कुर्सी खाली छोड़ी
 
भाजपा की दिल्ली इकाई ने भी जवाब में केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं। इसने पूछा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अन्ना हजारे और लोगों को ‘धोखा’ क्यों दिया तथा लोकपाल संस्था लाने के वादे को क्यों ‘पूरा नहीं’ किया? (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Show comments

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

ग़ाज़ा : युद्ध विराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएं अपने परिवारों का अंतिम सहारा

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख