केरल में एक और आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (10:37 IST)
नई दिल्ली। केरल में 'लेफ्ट' और 'राइट' का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां केरल में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं को खिलाफ बीजेपी जनरक्षा यात्रा निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर रविवार रात को एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है।
 
जानकारी के मुताबिक कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझाप्पिलांगद में कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
पुलिस के अनुसार आरएसएस कार्यकर्ता निधीश (28) की हालत गंभीर है और उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथों और टांगों में चोटें आई हैं। स्थानीय बीजेपी इकाई ने आरोप लगाया है कि निधीश पर हुए हमले में सत्तारूढ़ सीपीएम के कार्यकर्ताओं का हाथ है।
 
ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 10 संदिग्धों की पहचान की है। इन पर संघ कार्यकर्ता नीधीश पर जानलेवा हमला करने का शक है। हालांकि पुलिस के पास अभी उनके राजनीतिक संबंधों और अन्य किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है, न ही खबर लिखे जाने तक किसी को इस मामले में हिरासत में लिया गया था।
 
यह हमला भी कन्नूर जिले में ही हुआ है, जो कि पिछले कई सालों से इन हमलों के चलते लगातार सुर्खियों में बना रहता है। आपको बता दें कि केरल का कन्नूर जिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई (एम.) के बीच हिंसक प्रतिद्वंद्विता के लिए कुख्यात है। 
 
पिछले कई सालों में कई पार्टी कार्यकर्ता, चाहे वो लेफ्ट से हों या राइट से, दिन के उजाले में मौत के घाट उतारे जा चुके हैं और उनकी हत्याओं पर दोनों ही पार्टियां राजनीति भी करती रही हैं। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख