Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Russia-Ukraine War Update : नरसंहार की तस्वीरों से दहली दुनिया, यूक्रेन के बूचा में 300 से ज्यादा की मौत, रूस ने किया खंडन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia-Ukraine War Update : नरसंहार की तस्वीरों से दहली दुनिया, यूक्रेन के बूचा में 300 से ज्यादा की मौत, रूस ने किया खंडन
, सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (17:08 IST)
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध का 40वां दिन है। इस बीच यूक्रेन से दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है।
 
यूक्रेन भी रूस को लगातार जवाब दे रहा है। यूक्रेन के बूचा में अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार सामने आया है। 
 
यूक्रेन का दावा है कि रूसी सैनिकों ने यहां 300 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि रूस की ओर से इसका खंडन किया गया है। 
रूसी हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव से अब तक की सबसे भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक यहां 410 नागरिकों के शव पाए गए हैं। 
 
इन्हें दफनाने के लिए कीव की ही एक चर्च में 45 फुट लंबा गड्ढा खोदा गया है। अमेरिकी कंपनी की ओर से इसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ बना सबसे कम बेरोजगारी वाला राज्‍य, जानिए कितने फीसदी है दर...