रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को बताया बहुत बड़ी शक्ति, मोदी ने कहा- रूस की मित्रता में नहीं आया फर्क

पुतिन ने कहा कि अभी, परस्पर निवेश करीब 38 अरब डॉलर का है और अधिक निवेश रूस से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मित्र देश भारत की यात्रा कर बहुत खुश हैं।

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (22:18 IST)
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारत को एक बहुत बड़ी शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और वक्त की कसौटी पर खरा उतरा मित्र बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता की तथा आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध पर साझा चिंता प्रकट की।
 
पुतिन ने अफगानिस्तान में घटनाक्रमों को लेकर भी चिंता प्रकट की और कहा कि भारत एवं रूस क्षेत्र के सामने पेश आ रही बड़ी चुनौतियों पर समन्वय जारी रखेंगे। उन्होंने अपनी शुरुआती टिप्पणी में कहा कि हम भारत को एक बहुत बड़ी शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और वक्त की कसौटी पर खरा उतरा मित्र मानते हैं। दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं और मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पुतिन की दूसरी विदेश यात्रा भारत-रूस संबंधों के प्रति उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है तथा दोनों पक्षों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ हो रही है। पुतिन ने कहा कि दोनों पक्ष वैश्विक मुद्दों पर सहयोग जारी रखे हुए हैं तथा कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के रुख में समानताएं हैं।
 
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि स्वाभाविक रूप से, हम आतंकवाद से जुड़ी हर चीज के बारे में चिंतित हैं। मेरा आशय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और मादक पदार्थ तथा संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई से है। और उस बारे में हम अफगानिस्तान में हुए घटनाक्रमों को लेकर चिंतित हैं।

रूसी नेता ने पर्यावरण, व्यापार और निवेश तथा उच्च प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का भी उल्लेख किया। पुतिन ने कहा कि अभी, परस्पर निवेश करीब 38 अरब डॉलर का है और अधिक निवेश रूस से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मित्र देश भारत की यात्रा कर बहुत खुश हैं।
 
मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में, विश्व ने कई मूलभूत परिवर्तन और विभिन्न प्रकार के भू-राजनीतिक बदलाव देखे हैं लेकिन भारत एवं रूस की मित्रता पहले जैसी बनी रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी भारत यात्रा भारत के साथ आपकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
 
रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर व्यापक चर्चा करने के लक्ष्य से भारत और रूस के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता के कुछ घंटों बाद यह शिखर वार्ता हुई। बैठक के लिए पुतिन एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत आए हैं।
 
दिन की शुरूआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उनके रूसी समकक्ष सर्गेई शोयगु के साथ वार्ता के साथ हुई। इससे अलग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता की। इसके बाद दोनों देशों के रक्षा एवं विदेश मंत्रियों ने ‘टू प्लस टू’ वार्ता की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने लिखा PM मोदी को पत्र, PAK की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य इलाकों के लिए राहत पैकेज

गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तान से संबंध’ मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता रिपुन बोरा से 6 घंटे तक पूछताछ

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

मोहम्मद युनूस के बयान का भारत ने दिया करारा जवाब

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 9 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

अगला लेख