कलाम का राष्ट्रपति बनना लादेन के आतंकवादी बनने के समान, NCP नेता आव्हाड की पत्नी के बयान से बवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (19:36 IST)
Controversial statement of Ruta Awhad : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड की पत्नी ऋता आव्हाड की उस विवादित टिप्पणी की आलोचना हो रही है जिसमें उन्होंने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बीच समानता बताई। उन्होंने कहा, ओसामा बिन लादेन की जीवनी अवश्य पढ़नी चाहिए। वह आतंकवादी क्यों बना? यह समाज ही था जिसने उसे ऐसा बनने पर मजबूर किया।
 
ऋता ने बृहस्पतिवार को ठाणे में बच्चों को संबोधित करते हुए यह विवादास्पद टिप्पणी की और बच्चों को सलाह दी कि वे लादेन की जीवनी पढ़ें ताकि वे समझ सकें कि वह आतंकवादी कैसे बना। उन्होंने कार्यक्रम में कहा, आपको ओसामा बिन लादेन की जीवनी अवश्य पढ़नी चाहिए। एपीजे अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति बनना, ओसामा बिन लादेन के आतंकवादी बनने के समान ही है। लेकिन वह आतंकवादी क्यों बना? यह समाज ही था जिसने उसे ऐसा बनने पर मजबूर किया।
ALSO READ: कैसे एक खुले विचारों वाला ईसाई देश लेबनान बन गया आतंकी हिज्बुला का गढ़?
अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने शुक्रवार को लादेन और उसके आतंकवादी संगठन अलकायदा का 'महिमामंडन' करने के लिए ऋता आव्हाड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ऋता आव्हाड की टिप्पणी का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों का आतंकवादियों के प्रति नरम रुख है।
ALSO READ: राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी, उन पर तो इनाम होना चाहिए, रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान
ऋता आव्हाड ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा, मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। क्या हमें इसलिए बोलना चाहिए क्योंकि हमें कुछ बताना है या इसलिए क्योंकि वहां किसी टीवी चैनल का व्यक्ति बैठा है।
ALSO READ: इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य
ऋता ने कहा कि वह छात्रों को यह बताना चाहती थीं कि ओसामा जन्म से आतंकवादी नहीं था। उन्होंने कहा, बेशक, वह बुरा था, लेकिन वह बुरा क्यों बन गया? यह समझने के लिए आपको उसकी जीवनी पढ़नी होगी। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

Ahmedabad Plane Crash : मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा देगा TATA ग्रुप

अगला लेख