Hanuman Chalisa

जयशंकर का जी20 समूह से आग्रह, वैश्विक चुनौतियों से निपटने में दुनिया को दिशा प्रदान करे

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2023 (15:21 IST)
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को जी20 समूह से आग्रह किया कि वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर पश्चिमी देशों और रूस-चीन गठजोड़ के बीच बढ़ते तनाव के दौरान वैश्विक चुनौतियों से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए एक सामूहिक संदेश दे। उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ ऐसे मामले भी हैं जिनको लेकर तीखे मतभेद हैं।
 
जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन विवाद का उल्लेख किए बिना कहा कि समूह को आम सहमति कायम करते हुए दुनिया को दिशा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ ऐसे मामले भी हैं जिनको लेकर तीखे मतभेद हैं।
 
जयशंकर ने कहा कि हमें यह याद रखना चाहिए कि इस समूह पर एक असाधारण जिम्मेदारी है। पहले हम एक वैश्विक संकट को लेकर एकसाथ आ चुके हैं और आज एक बार फिर वास्तव में एक से अधिक संकट का सामना कर रहे हैं।
 
जयशंकर ने कुछ प्रमुख चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की जिनमें कोविड महामारी के प्रभाव, कमजोर आपूर्ति श्रृंखलाएं, संघर्षों से उत्पन्न प्रभावों और ऋण संकट जैसी चुनौतियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर विचार करते समय हम सब हमेशा एकमत नहीं हो सकते। वास्तव में कुछ ऐसे मामले हैं जिनको लेकर तीखे वैचारिक मतभेद हैं। फिर भी हमें आम सहमति कायम करते हुए दुनिया को दिशा प्रदान करनी चाहिए, क्योंकि वह हमसे यही उम्मीद कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख