सआदत मंटो ने पंडित नेहरू पर लगाया था हजारों मुसलमानों का खून बहाने का आरोप

Webdunia
रविवार, 12 जनवरी 2020 (11:39 IST)
नई दिल्ली। उर्दू के मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर कश्मीर में गरीबी न दूर करने और हैदराबाद में मुसलमानों को मरवाने का आरोप लगाया था।                                    
11 मई 1912 को जालंधर में जन्मे मंटो ने 1954 में नेहरू को लिखे एक खुले पत्र में यह आरोप लगाया था। उन्होंने अपने एक मात्र उपन्यास ‘बगैर उनवान’ में इस पत्र को भूमिका के रूप में लिखा किया था। उनके इंतकाल के 65 साल बाद हिन्दी में पहली बार यह पत्र प्रकाशित हुआ है।
 
विश्व पुस्तक मेले में वाणी प्रकाशन ने पहली बार हिन्दी में इस उपन्यास को छापा है। मूल रूप से कश्मीरी मंटों ने नेहरू को लिखे पत्र में उन पर चुटकी लेते हुए लिखा था कि आप भी कश्मीरी और मैं भी कश्मीरी लेकिन आपने मेरी कभी सुध नहीं ली और मुझे भारत बंटवारे के बाद भारत नहीं बुलाया।
 
गौरतलब है कि मंटो विभाजन के बाद पाकिस्तान में बस गए थे। इससे पहले वे मुंबई में रहते हुए फिल्मों के लिए लेखन करते रहे और उनकी कहानियों में अश्लीलता के आरोप लगे तथा उन पर मुकदमे भी हुए। 2018 में मंटों पर नंदिता दास ने फ़िल्म बनाई तो वह एक बार फिर चर्चा में आये।
 
मंटों ने नेहरू को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि आपने जूनागढ़ पर नाजायज कब्जा किया और हैदराबाद में हजारों मुसलमानों का खून बहाया। 
manto
उस पत्र में मंटों ने भारत में उर्दू जुबान को मिटाए जाने का भी आरोप लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बात की शिकायत की कि भारत में उनकी किताबों को न केवल जाली ढंग से बल्कि अश्लील बताकर छापकर प्रकाशक बेच रहे हैं और नेहरू प्रधानमंत्री होकर कोई करवाई नहीं कर रहे हैं।
 
'काली सलवार ' खोल दो 'टोबा टेक सिंह', 'ठंढा गोश्त, और 'बू  'जैसी चर्चित कहानियां लिखने वाले मंटो का मात्र 43 वर्ष की उम्र में 18 जनवरी 1955 को लाहौर में निधन हो गया था। प्रेमचंद की तरह मंटो भी बहुत लोकप्रिय हुए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख