Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सबरीमाला विवाद, हिंसा और प्रदर्शन में शामिल 1400 लोग गिरफ्तार

हमें फॉलो करें सबरीमाला विवाद, हिंसा और प्रदर्शन में शामिल 1400 लोग गिरफ्तार
तिरुवनंतपुरम , गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (18:10 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों सबरीमाला विवाद के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल 1400 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महिलाओं के भगवान अयप्पा मंदिर प्रवेश को लेकर हुई हिंसा में लिप्त होने का आरोप है। 
 
पुलिस ने इस मामले में लगभग 2000 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पुलिस ने इस मामले में बुधवार को 210 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। जानकारी के मुताबिक 75 लोगों को एर्नाकुलम के ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि त्रिपुनितुरा से 51 और कोझिकोड से 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पलक्कड़, त्रिचूर, कोट्टायम और अलपुझा से भी कुछ गिरफ्तारियों की खबर है। 
 
उल्लेखनीय है कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 17 अक्टूबर को मासिक पूजा के लिए मंदिर को खोला गया था। इस मामले में पूरे केरल में विरोध प्रदर्शन हुए थे। साथ ही पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बसों, पुलिस के वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पत्रकारों से भी दुर्व्यवहार किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंत्रोच्चार के बीच पेश की टिकटों की दावेदारी