सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद बवाल, हिंसा में एक की मौत

Webdunia
गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (12:55 IST)
तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर में बुधवार को दो युवा महिलाओं के प्रवेश के बाद राज्य में बवाल खड़ा हो गया है। इस बीच, बुधवार को हुए प्रदर्शन के दौरान घायल एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। 
 
उल्लेखनीय है कि बिन्दु और कनकदुर्गा नामक महिलाओं के प्रवेश के बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। इसके साथ ही बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन और झड़प के दौरान घायल हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता की पंडलम में मौत हो गई। हिंसा के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
 
हिंदूवादी संगठनों के समूह 'सबरीमाला कर्म समिति' ने हड़ताल का आह्वान किया है। भाजपा भी इस हड़ताल का समर्थन कर रही है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ काला दिवस मना रहा है। 
 
हिंसा से सख्ती से निपटेंगे : केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने सबरीमाला विवाद पर भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने जो हिंसा शुरू की है उससे सख्ती से निपटा जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनकदुर्गा और बिंदू ने मंदिर जाने के लिए सुरक्षा मांगी थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई। विजयन ने कहा कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के नाम पर हड़ताल करना उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ हड़ताल करने जैसा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख