Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल के मंत्री का सिर काटने पर 50 लाख रुपए का इनाम!

हमें फॉलो करें केजरीवाल के मंत्री का सिर काटने पर 50 लाख रुपए का इनाम!
webdunia

संदीप श्रीवास्तव

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के साधु-संतों ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किए जाने पर तीखी निंदा की है। तपस्वी छावनी के महंत स्वामी परमहंस ने कहा कि सरकार एक्शन नहीं लेगी तो दंड देने के लिए हमें आगे आना पड़ेगा। मैं पाल का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम दूंगा। वहीं एक अन्य संत ने मंत्री के इस कृत्य को आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। 
 
आतंकवादियों से ज्यादा खतरनाक : अयोध्या के जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य (हरी धाम गोपाल पीठ अयोध्या) ने कहा कि यह व्यक्ति आतंकवादियों से भी ज्यादा खतरनाक है। हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं और सनातनधर्मियों के प्रति उसके ह्रदय में जो जहर है, उसको उगलने का काम कर रहा है।
 
आचार्य ने कहा कि मैं पूरे देश के लोगों से कहूंगा कि जो हिंदू आतंकवाद की बात करते थे, जो अपना अवॉर्ड लौटाने की बात करते थे, जो सांप्रदायिक दंगा भड़काने की बात करते थे, आज उनकी बोलती बंद क्यों हो गई? क्या ऐसे लोगों की जुबान नहीं काट लेनी चाहिए? क्या सर धड़ से नहीं अलग कर देना चाहिए? उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तो फांसी पर लटका देना चाहिए जिससे कोई दूसरा व्यक्ति हमारे देवी-देवताओं का अपमान करने की हिम्मत न कर सके।
....तो मंत्री का सिर काटने वाले को दूंगा 50 लाख : अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत व जगतगुरु स्वामी परमहंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री व अरविन्द केजरीवाल के खास राजेंद्र पाल जिस तरह से धर्मांतरण के लिए लोगों पर दबाव बना रहे हैं और जिस तरह से सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं, यह कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं उनके ऊपर रासुका लगाने की मांग कर रहा हूं। परमहंस ने कहा कि केंद्र सरकार से अगर विलम्ब होगा तो इस तरह के मंत्रियों को दंड देने के लिए हम लोगों को आगे आना पड़ेगा। मैं केजरीवाल के मंत्री का सिर काटने वाले को 50 लाख रुपय का इनाम दूंगा। 
 
मंत्री को भारत से भगाओ : आचार्य मंदिर के महाराज विवेक आचार्य ने कहा कि राजेंद्र पाल ने हिन्दू धर्म का अपमान किया है, हिंदू देवी-देवताओं को अपशब्द कहे हैं। ऐसे लोगों को भारत से निकाल देना चाहिए। क्योंकि जिसने भारत में रहकर भारतीय व सनातन परंपरा का अपमान किया है, उसको भारत में रहने का अधिकार नहीं है। अगर इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज खड़ा होगा। जो भी करना होगा हम करेंगे और राजेंद्र पाल को भारत से बाहर निकालने का काम करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जंजीर से बंधा विक्षिप्त मांगता रहा पानी, भूत समझकर भाग खड़ी हुई कानपुर पुलिस