Hanuman Chalisa

मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए ने मांगी और मोहलत

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2016 (15:34 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मालेगांव विस्फोट मामले में अंतिम पूरक रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अदालत से कुछ और दिन की मोहलत मांगी है। साध्वी प्रज्ञा और लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित इस मामले के मुख्य आरोपी हैं।




एनआईए सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि वह 2008 में मालेगांव में हुए विस्फोट मामले की जांच कर रही है। उसने दूसरी अंतिम पूरक रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एनआईए की विशेष अदालत से कुछ और दिनों की मोहलत मांगी है। हालांकि जांच एजेंसी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है लेकिन माना जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को कुछ राहत मिल सकती है।
 
गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को रात 9 बजकर 35 मिनट पर मालेगांव में 'एलएमएल फ्रीडम' मोटरसाइकल में बम विस्फोट किया गया था जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी और 79 लोग घायल हुए थे।
 
आरोप है कि यह वाहन साध्वी प्रज्ञा का था। पहले महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) इस मामले की जांच कर रहा था और बाद में मामला एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए ने साध्वी प्रज्ञा के साथ ही 4 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपों पर जोर नहीं डाला जिन्हें महाराष्ट्र एटीएस ने 2009 में आरोपी बनाया था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

कॉकरोच जनता पार्टी को हाईकोर्ट का झटका, जल्द बहाल नहीं होगा एक्स अकाउंट

RBI ला रहा है प्लास्टिक के नोट! न फटेंगे, न गलेंगे; जानिए कागजी नोटों की जगह क्यों पड़ी इसकी जरूरत

पुणे में जहरीली शराब का कहर: तड़प-तड़प कर 13 लोगों ने गंवाई जान; आरोपी गिरफ्तार

Weather Update : नौतपे में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, 5 दिन से कहां अटका मानसून?

अगला लेख