साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, कांग्रेस ने रची हत्या की साजिश...

Webdunia
गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (17:04 IST)
मालेगांव विस्फोट मामले में जमानत पर रिहा हुईं साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुझे खत्म करने की साजिश रची थी। आज में जिंदा हूं तो सिर्फ अपनी साधना के बल पर। 
 
उन्होंने कहा कि मुंबई एटीएस के पुरुष अधिकारियों ने मुझे जितना प्रताड़ित परतंत्र और स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ होगा। कांग्रेस ने मुझे साजिश करके फंसाया। भगवा आतंकवाद शब्द भी कांग्रेस की ही साजिश है। 
 
प्रज्ञा ने कहा कि मुंबई एटीएस ने मुझे साजिश कर फंसाया और गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाया। मुझे मारने की कोशिश की। प्रताड़ना के दौरान मेरे फेफड़े की झिल्ली तक फट गई थी। मैं शत-प्रतिशत निर्दोष हूं। मैं 9 वर्ष तक अन्याय का शिकार रही हूं।

भोपाल के सरकारी खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज करा रही प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे बेकसूर हैं और कांग्रेस की साजिश का शिकार हुई हैं। उन्होंने कहा कि भगवा आतंकवाद शब्द कांग्रेस की देन। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने पहली बार इसका इस्तेमाल किया था। भगवा आतंकवाद को सिद्ध करने के लिए ही उन्हें फंसाया गया।
 
साध्वी ने कहा कि वे अभी खुद को अर्धमुक्त कह सकती हैं, क्योंकि अदालत ने उन्हें बेहतर इलाज कराने और खुले वातावरण में सांस लेने का मौका दिया है। उन्होंने स्वयं को अदालत का शुक्रगुजार बताते हुए कहा कि उनकी बातों पर यकीन किया गया और जमानत दी गई। पूरी तरह से रिहाई अभी बाकी है। जब तक मामला खत्म नहीं हो जाता, वे मानसिक रूप से बंधन और तनाव में रहेंगी।
 
साध्वी ने मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि नौ सालों में उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया। वे सिर्फ अपने आत्मबल की वजह से जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वर्तमान सरकार जनता के साथ न्याय कर रही है।
 
29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए ब्लास्ट में कई लोगों की मौत हुई थी और बहुत से घायल हुए थे। एटीएस ने इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने दो दिन पहले ही इस मामले में साध्वी प्रज्ञा को जमानत दी है। (वेबदुनिया/वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पानी की तरह बहें, बम की तरह न फटें...

भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रोकी रूसी कच्चे तेल की खरीद! ट्रंप की धमकी का असर या...

सोना हुआ पहुंच से बाहर तो कहां करें निवेश, जानिए किस तरफ बढ़ा भारतीयों का रुझान

Trump Tariffs : क्‍या अमेरिका पर फूटेगा ट्रंप का टैरिफ बम, SBI रिपोर्ट में जताया यह अनुमान

क्या डगमगा रहा है विश्व महाशक्ति का सिंहासन? अमेरिका को घुटनों पर ला सकती हैं ये 4 चुनौतियां!

अगला लेख