खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (16:56 IST)
अग्रणी वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितता और नरम वृद्धि के बीच भारत में इस साल कर्मचारियों के वेतन में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। पिछले साल यह वृद्धि 9.3 प्रतिशत थी। कंपनी के वार्षिक वेतन वृद्धि और कारोबार सर्वे 2024-25 के अनुसार, बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच, भारत एक स्थिर वृद्धि की ओर अग्रसर है और देश में वेतनवृद्धि 2025 में स्थिर रहने की उम्मीद है।
ALSO READ: lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ
अध्ययन में 45 उद्योगों की 1,400 से अधिक कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें यह तथ्य सामने आया कि भारतीय कंपनियों में कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर अब कम हो रही है।
 
एऑन में टैलेंट सॉल्यूशंस फॉर इंडिया के भागीदार और रिवॉर्ड कंसल्टिंग लीडर रूपांक चौधरी ने कहा कि वेतनवृद्धि में कमी आने के पीछे कई वैश्विक घटनाएं हो सकती हैं, जैसे अमेरिका की व्यापार नीतियां, पश्चिम एशिया में संघर्ष और कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में हो रही तेज प्रगति आदि। भाषा Edited by : Sudhir Sharma
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

अगला लेख