सलमा आगा को मिला प्रवासी भारतीय का दर्जा

Webdunia
मंगलवार, 31 मई 2016 (00:00 IST)
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री और गायिका सलमा आगा को प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) का दर्जा दिया है जिससे उन्हें यहां आने के लिए आजीवन वीजा मिल गया है। 
        
सलमा आगा ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, मैं भारतीय मूल की हूं और मेरे पास पहले से ही ओसीआई का दर्जा है। यह बात अलग है कि मीडिया को इसकी जानकारी अब मिली है।
         
सलमा आगा ने आज यहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इसके बारे में उन्होंने कहा कि वे ओसीआई के बारे में बात करने नहीं गई थीं बल्कि उनके परिवार के सिंह के परिवार के साथ पुराने संबंध हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अच्छा काम कर रही है और उन्हें भारत में कहीं असहिष्णुता नजर नहीं आती। 
        
सलमा आगा अभी ब्रिटेन की नागरिक हैं और आजीवन वीजा मिलने के बाद वे कितनी ही बार भारत आ-जा सकेंगी और इसके लिए उन्हें औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।
        
सलमा आगा 1982 में बॉलीवुड फिल्म निकाह में अपने अभिनय और गीत 'दिल के अरमां आंसुओं में बह गए' से प्रसिद्ध हुई थीं। इस गीत के लिए उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया था।
        
सूत्रों के अनुसार, सलमा आगा के पूर्वज भारत के हैं और इसी आधार पर वे प्रवासी भारतीय नागरिक कार्ड दिए जाने की मांग करती रही हैं। भारत सरकार ने इस वर्ष जनवरी में पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को भी भारत की नागरिकता दी थी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख