Hanuman Chalisa

चिंकारा मामला : सलमान खान के खिलाफ राजस्थान की याचिका स्वीकार

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 (16:21 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जोधपुर में चिंकारा शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली राजस्थान सरकार की ओर से दायर याचिका शुक्रवार को स्वीकार कर ली। न्यायमूर्ति एके सीकरी और न्यायमूर्ति आर. भानुमति की एक पीठ ने यह भी कहा कि मामले में शीघ्र सुनवाई की जाएगी। पीठ ने नोटिस जारी करते हुए अभिनेता से जवाब मांगा।

 
राजस्थान उच्च न्यायालय ने कानूनी कमियों के आधार पर सलमान को बरी करने का फैसला सुनाया था जिसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने पिछले महीने यह अपील दायर की थी। राज्य सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी जिसमें 50 वर्षीय अभिनेता को दोषी ठहाराने एवं 5 साल की जेल की सजा निरस्त कर दी गई थी।
 
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने शीर्ष अदालत में विशेष अनुमति याचिका दायर की कि उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसलों को निरस्त कर अपनी पुनरीक्षण शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया है। निचली अदालत ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी और यह फैसला कानूनी कमियों से ग्रस्त है।
 
अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा ने एक बयान में कहा था कि सलमान की सजा ठोस साक्ष्य पर आधारित थी जिसे उच्च न्यायालय ने ऐसे अत्यंत तकनीकी मुद्दों के आधार पर खारिज कर दिया था, जो टिकने वाले नहीं हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख