रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचन्द्र पासवान का 57 वर्ष की आयु में निधन

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (14:34 IST)
नई दिल्ली। लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान का रविवार को यहां निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी सुनैना कुमारी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
 
उनका निधन राजधानी के राममनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर डेढ़ बजे हुआ। उन्होंने गत 11 जुलाई की रात सीने में दर्द की शिकायत की थी। उसके बाद से ही वे अस्वस्थ चल रहे थे।
 
बेचैनी और दर्द की शिकायत के बाद देर रात उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
 
रामचंद्र पासवान हालिया संपन्न आम चुनाव में बिहार के समस्तीपुर से लोजपा के सांसद निर्वाचित हुए थे। वे तीसरी बार सांसद चुने गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ के बाद कठुआ में भी बादल फटने से तबाही, 7 की मौत

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन, जो होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगें, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मुंबई में 10 हजार वाहनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना, दही हांडी उत्‍सव में हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन

चुनाव चोरी नहीं होने देंगे, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत पर गरजे राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

देश में कुल 13.04 करोड़ जनधन खाते हैं निष्क्रिय, वित्त राज्यमंत्री चौधरी ने लोकसभा में बताया

LIVE: US टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी ने बुलाई महत्वपूर्ण मीटिंग, 7 केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

क्या हटाए जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त? जानिए क्या कहता है संविधान

अगला लेख