संदेशखाली में फिर बवाल, नाराज लोगों ने जलाई शाहजहां के भाई सिराज की संपत्ति

बरन जमीन हड़पने एवं महिलाओं का यौन शोषण का आरोपी है शाहजहां शेख

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (12:05 IST)
Sandeshkhali news in hindi : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संकटग्रस्त संदेशखाली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को सुबह फिर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने इलाके में जबरन जमीन हड़पने एवं महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी शाहजहां शेख के भाई सिराज की संपत्तियों में आग लगा दी।

ALSO READ: Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख गिरफ्तार नहीं हुआ तो नर्क हो जाएगी जिंदगी, दहशत में संदेशखाली की महिलाएं
लाठियों से लैस प्रदर्शनकारियों ने संदेशखालि के बेलमाजुर इलाके में मछली पकड़ने के एक यार्ड के पास छप्पर वाली संरचनाओं को आग लगा दी और फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख एवं उनके भाई सिराज के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। यह पता चला है कि जलाई गई संरचना सिराज की थी।
 
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि पुलिस ने वर्षों तक कुछ नहीं किया। यही कारण है कि हम अपनी जमीन और सम्मान वापस पाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। बाद में पुलिस इलाके में दाखिल हुई और उसने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की।
 
इस बीच लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में संदेशखाली जा रहे पश्चिम बंगाल भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया गया है। दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है।  
 
इससे एक दिन पहले भी प्रदर्शनकारियों ने संदेशखाली के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन किए थे। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुई थी।

ALSO READ: शाहजहां शेख के सहयोगियों के आवास पर ED की रेड, 18 दिन से फरार है TMC नेता
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसके बाद से यह स्थान सुर्खियों में है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख