भारत को पूरी दुनिया के लिए 'आदर्श समाज' बनाने का काम कर रहा संघ : मोहन भागवत

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2022 (22:25 IST)
नई दिल्ली। सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समाज को जागृत एवं एकीकृत करने का काम कर रहा है ताकि भारत सम्पूर्ण विश्व के लिए एक ‘आदर्श समाज’ के रूप में उभर सके। भागवत ने कहा कि लोगों को समाज की सेवा के लिए सामुदायिक भाव के साथ आगे आना चाहिए, व्यक्तिगत रूप से नहीं।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने संघ के स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याण कार्यो का उल्लेख किया।
 
सरसंघचालक ने कहा कि संघ, समाज को जागृत एवं एकीकृत करने के लिए तथा एक इकाई के रूप में अधिक संगठित करने के लिए काम कर रहा है ताकि भारत सम्पूर्ण विश्व के लिये एक ‘आदर्श समाज’ के रूप में उभर सके।
 
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से अनेक विभूतियों ने योगदान एवं बलिदान दिया। भागवत ने कहा कि भारतीयों का डीएनए और बुनियादी स्वभाव है कि वे समाज के रूप में सोचते हैं, व्यक्तिगत रूप से नहीं तथा हमें इन्हें और प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
 
कल्याण कार्यों का उल्लेख करते हुए भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बिना व्यक्तिगत हितों पर ध्यान दिये हुए सम्पूर्ण समाज के लिए काम करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमें कल्याण कार्य करते समय ‘मैं और मेरा’ के भाव से ऊपर उठने की जरूरत है और इससे हमें एक समाज के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या का छोटा गया, हजारों लोग पितृपक्ष में करते हैं पितरों का पिंडदान व तर्पण

New Reform : बिहार चुनाव से पहले EC की नई गाइडलाइन, उम्मीदवारों की रंगीन फोटो, EVM पर सीरियल नंबर्स, जानिए और क्या क्या बदला

Gold Price : सोना खरीदने का सही समय, कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, चांदी के दाम भी धड़ाम

Jaish E Mohammed कमांडर ने Pakistan को किया बेनकाब, संसद हमले और 26/11 मुंबई हमले को लेकर किया बड़ा खुलासा

तूफान मचाने आई BMW की 2026-S 1000 R सुपरनेकेड बाइक, जानिए क्या हैं फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Vaishno Devi Yatra : वैष्णो देवी यात्रा फिर हुई शुरू, हेलीकॉप्टर सेवा भी हुई बहाल

ब्रिटेन में शरणार्थियों के लिए मुफ्त में मंहगे होटल, स्थानीय लोग सड़कों पर

LIVE: वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टिकट बुकिंग भी चालू

ED ने की बीसी जिंदल ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है मामला...

राहुल गांधी को चुनाव आयोग का जवाब, वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकता

अगला लेख