संजय राऊत बोले, 5 साल नहीं, 25 साल तक चाहते हैं शिवसेना का मुख्यमंत्री

Webdunia
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (11:06 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार हो गया। अब तीनों दलों के प्रमुखों से  हरी झंडी मिलने के बाद महाराष्‍ट्र में नई सरकार का रास्ता साफ हो जाएगा। इस बीच संजय राऊत का एक बयान सत्ता की ओर बढ़ रही शिवासेना की मुश्किलें बढ़ा सकता है। 
 
उन्होंने फिर कहा कि मुख्यमंत्री तो हमारा ही होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 5 साल नहीं, हम चाहते हैं कि 25 साल तक शिवसेना का सीएम हो। आप 5 साल की बात क्यों करते हो?
 
संजय राउत ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र के हित में काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस का भी योगदान रहा है। हम सभी को साथ में लेकर चलेंगे। गठबंधन का फॉर्मूला उद्धव ठाकरे तय करेंगे।

<

Nawab Malik, NCP: Sawaal baar-baar poocha ja raha hai ki Shiv Sena ka CM hoga kya?CM ke post ko leke hi Shiv Sena-BJP ke beech mein vivaad hua, toh nishchit roop se CM Shiv Sena ka hoga. Shiv Sena ko apmanit kiya gaya hai, unka swabhimaan banaye rakhna hamari zimmedari banti hai. pic.twitter.com/qHiVoFoRlR

— ANI (@ANI) November 15, 2019 >राकांपा नेता नवाब मलिक ने भी कहा कि सवाल बार बार पूछा जा रहा है कि सीएम शिवसेना का होगा क्या? सीएम के पोस्ट को लेके ही शिवसेना और भाजपा में विवाद हुआ, सीएम निश्चित रूप से शिवसेना का ही होगा। शिवसेना को अपमानित किया गया है, उनका स्वाभिमान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है। 
 
17 अक्टूबर को बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है। मीडिया खबरों के अनुसार, इसी दिन शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख