तिहाड़ ने जारी की संजय सिंह की हेल्थ रिपोर्ट, जेल में बढ़ गया 6 KG वजन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Sanjay singh health report : तिहाड़ जेल प्रशासन ने शनिवार को आप नेता संजय सिंह की हेल्थ रिपोर्ट जारी कर दावा किया कि जेल में उनका वजह 6 किलो बढ़ गया था। जेल में रहने के दौरान उनकी सेहत में सुधार हुआ है। शुगर लेवल सामान्य हो गया है। 

ALSO READ: मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी
तिहाड़ जेल की तरफ से जारी मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि अक्टूबर 2023 से अप्रैल 2024 तक तिहाड़ जेल में रहने के दौरान संजय सिंह का वजन 76 किलोग्राम से बढ़कर 82 किलोग्राम हो गया. इस दौरान उनका शुगर लेवल भी 153/103 से घटकर 136/70 मिमी एचजी हो गया।
 
भाजपा नेता हरीश खुराना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन कम होने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी को यह बताना चाहिए कि संजय सिंह की किस तरह जेल में खातिरदारी हुई है कि उनका वजन 1-2 नहीं, बल्कि 6 किलो बढ़ गया है।
 
 
केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली आबकारी मामले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल और सिसोदिया न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में है जबकि संजय सिंह को हाल ही में जमानत मिल गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख