जन्‍मदिवस विशेष: क्‍यों स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के बारे में जानना जरूरी है?

Webdunia
रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (15:20 IST)
आज 13 फरवरी को सरोजि‍नी नायडू का जन्‍मदिन है। वे एक स्वतंत्रता सेनानी थीं। देश में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके जन्‍मदिवस के मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ बेहद दिलचस्‍प और रोचक जानकारी।

भारत में हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। सरोजिनी ने हमेशा ही देश सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

सरोजिनी नायडू को केवल एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल रही थीं।

वे 1925 में कांग्रेस की अध्यक्ष भी बनाई गईं थी। भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका के कारण अंग्रेजों ने उन्हें 21 महीने तक जेल में रखा था। भारत की पहली महिला गवर्नर भी थीं।

हैदाराबाद के बंगाली परिवार में अघोरनाथ चट्टोपाध्यायन के घर में हुआ था। वे बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज और कविता लिखने की शौकीन थी। 12 साल की उम्र में ही मेट्रिकुलेशन की परीक्षा कक्षा पास करने के बाद 16 साल की उम्र में लंदन कैंब्रिज चली गई थीं।

सरोजनी नायडू भारत लौटने के बाद जल्दी ही एक कुशल वक्ता के रूप में प्रसिद्ध हो गईं। उन्होंने भारत की आजादी के साथ महिलाओं के अधिकार और विशेषकर महिला शिक्षा के लिए सशक्त आवाज उठाई। 1906 में कलकत्ता में उनके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इंडियन सोशल कॉन्फ्रेंस के संबोधन बहुत पसंद किए गए थे।

सरोजिनी नायडू के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए काम के कारण उन्हें 1911 में कैसर-ए- हिंद पदक दिया गया जिसे बाद में उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में 1919 में लौटा दिया था।

1914 में उनकी मुलाकात इंग्लैंड में गांधी जी से हुई थी जिसके बाद उनमें देशसेवा के प्रति ने नया उत्साह जागृत हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार

फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मैंने भारत और पाकिस्तान को इस तरह लड़ने से रोका

जयशंकर बोले, आतंकवाद के समर्थकों को चुकानी होगी भारी कीमत

US में 5 लाख लोगों पर लटकी निर्वासन की तलवार, सुप्रीम कोर्ट ने दी ट्रंप को हरी झंडी

भारत को सालाना 4.5 अरब डॉलर ऋण देने को तैयार एडीबी

अगला लेख