Dharma Sangrah

सौरभ, आतिशी बनेंगे मंत्री और सिसोदिया, जैन का इस्तीफा मंजूर

Webdunia
मंगलवार, 7 मार्च 2023 (19:20 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। दोनों नेता इस समय क्रमश: कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
 
राष्ट्रपति ने आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार में मंत्री भी नियुक्त किया।
 
एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मनीष सिसोदिया का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। जैन के संदर्भ में भी इसी तरह की अधिसूचना जारी की गई। 
 
सीबीआई ने 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति (अब समाप्त हो चुकी) को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।
 
जैन को कथित धनशोधन के एक मामले में 30 मई, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। वह भी न्यायिक हिरासत में हैं। भारद्वाज 2013 से आप के विधायक हैं और इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। आतिशी शिक्षा विभाग में सिसोदिया की सलाहकार थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, जानें क्‍या है मामला?

Premanand ji maharaj news: प्रेमानंद महाराज को किडनी की कौनसी बीमारी है, जानिए लक्षण और इलाज

Bihar Elections 2025 : सत्ता में आते ही 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं, नौकरशाहों पर गिरेगी गाज, जानिए किसने कही यह बात

बिहार चुनाव में CM डॉ. मोहन यादव की रैली, कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगाएगी जीत की हैट्रिक

अगला लेख