सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा बढ़ाया

Webdunia
मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (15:24 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब की सरकार ने भारत के हज कोटे में 5,000 की बढ़ोतरी की है और अब रिकॉर्ड 1,75,025 भारतीय हज पर जा सकेंगे। यह भारत के लिए अब तक का सर्वाधिक हज कोटा है।
 
उन्होंने हज कोटे में बढ़ोतरी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अरब देशों खासकर सऊदी अरब के साथ संबंधों में आई मजबूती को दिया।
 
नकवी ने आज एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार में भारत का हज कोटा 1 लाख 36 हजार 20 था जो पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ 1 लाख 75 हजार हो गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और उनके नेतृत्व में सऊदी अरब सहित अन्य अरब देशों के साथ भारत के मधुर एवं मजबूत होते संबंधों का नतीजा है।
 
नकवी ने भारत के कोटे में बढ़ोतरी किये जाने लिए सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ एवं सऊदी अरब की सरकार को भारत की सरकार एवं जनता की तरफ से धन्यवाद दिया।
 
पिछले दिनों सऊदी अरब के मक्का में नकवी एवं सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहिर बिनतेन द्वारा हज-2018 के सम्बन्ध में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद भारत के हज कोटे में बढ़ोतरी का यह फैसला किया गया है।
 
नकवी ने कहा कि हज समझौते पर हस्ताक्षर के बाद सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा बढ़ा कर 1,75,025 कर दिया। नकवी ने सोमवार को कहा था कि भारत से पानी के जहाज द्वारा हज यात्रा को भी सऊदी अरब की सरकार ने हरी झंडी दे दी है और दोनों देशों के संबंधित अधिकारी आवश्यक औपचारिकताओं और तकनीकी पहलुओं पर काम शुरू करेंगे ताकि आने वाले वर्षों में हज यात्रा को समुद्री मार्ग से दोबारा शुरू किया जा सके। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

तुर्किए की कंपनी सेलेबी भारत से समेटेगी बोरिया-बिस्तर, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

Bank of Baroda ने बचत खातों में न्यूनतम राशि न होने पर लगने वाला चार्ज माफ किया

अगला लेख