भारतीय परिवारों की बचत 50 साल में सबसे कम, खरगे बोले- अच्छे दिनों की चपत

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (10:29 IST)
Savings of Indian families : रिजर्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में भारतीय परिवारों की वित्तीय बचत जीडीपी की तुलना में घटकर 50 साल के निचले स्तर 5.1 फीसदी पर आ गई। 2021-22 में परिवारों की वित्तीय बचत 7.2 फीसदी थी। रिपोर्ट के अनुसार बचत घटने और महंगाई बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह महंगाई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद खरगे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
 
इस रिपोर्ट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि 50 सालों में सबसे कम हुई जनता की बचत, मोदी सरकार में अच्छे दिनों की ऐसी लगी चपत! महंगाई द्वारा महालूट, गिरती आमदनी व बढ़ती उधारी, इसका मुख्य कारण हैं।
 
मोदी सरकार ने न सिर्फ एक आम परिवार के घर का बजट बिगाड़ा है, घरेलू बचत कम होना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद हानिकारक है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चाहे महिलाओं समेत, हर वर्ग के लिए जितने भी चुनावी स्टंट कर ले… देश की जनता, भाजपा द्वारा प्रायोजित बेरोजगारी, महंगाई, असमानता, मुनाफ़ाख़ोरी और जुमलों की झड़ी को नहीं भूलेगी। 2024 में खत्म होगा जनता को सताने का ये अध्याय।
 
 
2022-23 में वित्तीय देनदारियों की वृद्धि दर आजादी के बाद दूसरी बार सबसे अधिक है। इससे पहले यह केवल 2006-07 में बढ़ी थी। उस समय देनदारियों की वृद्धि दर 6.7% थी। वित्तीय देनदारियों के संदर्भ में घरेलू कर्ज भी 2022-23 में जीडीपी का 37.6% था, जो उसके पहले के वर्ष में 36.9 फीसदी रहा था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, धर्मांतरण जारी रहा तो बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जाएगी

अडाणी मामले में एक्शन में सेबी, हिंडनबर्ग को भेजा कारण बताओ नोटिस

IMD ने बताया, जुलाई में कैसा रहेगा मौसम, कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा?

लोनावाला के झरने में बहे सभी 5 शव बरामद, प्रशासन की लोगों से अपील

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले के मायने क्या हैं?

अगला लेख
More